देश की खबरें | ' कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने की मांग अनसुनी की'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के अकांक्षी रहे ‘निर्भया ट्रस्ट’ के महासचिव सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने के आह्वान को अनुसना कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के अकांक्षी रहे ‘निर्भया ट्रस्ट’ के महासचिव सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने के आह्वान को अनुसना कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने 70 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर निराशा जताई।

यह भी पढ़े | Ujjain ‘Hooch Tragedy’: कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश में शिवराज के साथ माफिया राज की हुई वापसी.

उन्होंने दावा किया, ‘‘उम्मीदवारों का चयन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है और लगता है कि बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।’’

बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से टिकट मांगने वाले तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव और कुछ अन्य नेताओं के इस आह्वान को अनुसुना कर दिया कि महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं मिलने चाहिए।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, अतुल भातखलकर के बाद बीजेपी के एक और विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

दिल्ली में दिसंबर, 2012 में सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की वीभत्स घटना की पीड़िता के परिवार ने ‘निर्भया ट्रस्ट’ का गठन किया था।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी की। उसने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\