नयी दिल्ली, 25 जनवरी कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें उसने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को मुक्तसर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से हार गए थे। पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
भोआ (सुरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक जोगिन्दर पाला को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं रमणजीत सिंह सिक्की को खादूर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी ने गुरु हर सहाय सीट से निवर्तमान विधायक राणा गुरजीत सिंह सोढी के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद विजय कालरा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगर को फिरोजपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट कर राजा गिल को मैदान में उतारा है।
पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY