देश की खबरें | कांग्रेस, राकांपा ने भाजपा में गये अपने कुछ नेताओं की वापसी का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता घर वापसी कर सकते हैं। राज्य सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को यह बात कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अगस्त महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता घर वापसी कर सकते हैं। राज्य सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को यह बात कही।

कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी दावा किया कि चुनाव से पहले भाजपा में चले गये उसके कुछ पूर्व विधायक भी पार्टी में लौटना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट ने राजस्थान में कमेटी गठन का किया स्वागत, सोनिया गांधी के प्रति जताया आभार: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने पार्टी में वापसी करना चाह रहे नेताओं के नाम नहीं बताये और कहा कि इस समय नाम लेना ठीक नहीं है।

कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Manipur BJP Government Won Trust Vote: मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत जीता.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार स्थिर है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे में स्वाभाविक है कि कांग्रेस से भाजपा में गये नेता अपने मूल दल में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने आज दिन में कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पार्टी के 12 विधायक भाजपा में चले जाएंगे।

हालांकि, राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने उस खबर के बारे में साफ नहीं बताया जिसमें यह दावा किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा में चले गये राकांपा के तत्कालीन कुछ विधायक जरूर पार्टी में वापसी करना चाहते हैं।

मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘इस बारे में जल्द फैसला किया जाएगा और ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\