गुवाहाटी, 28 सितंबर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सोमवार को पत्र लिखकर असम पुलिस परीक्षा पेपर लीक के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने आरोप लगाया कि असम सरकार “दोषियों को बचाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।”
यह भी पढ़े | Odisha: कोरोना की चपेट में ओडिशा, राज्य के 15 विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव.
उन्होंने इस मुद्दे पर शाह से तत्काल जवाब देने का आग्रह किया है।
कांग्रेस सांसद ने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें और सीबीआई जांच का आदेश दें ताकि हमारी प्रशासनिक सेवाएं भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकें और गंभीर अभ्यर्थी भविष्य में इस प्रकार की साजिशों का शिकार न हों।”
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 1,508 नए मरीज, 9 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गोगोई ने कहा कि परीक्षा रद्द करने से “भ्रष्टाचार समाप्त करने के प्रति राज्य सरकार की अक्षमता का पता चलता है।”
उन्होंने कहा कि दोषियों को बचाकर सरकार प्रशासनिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY