देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी
जियो

चंडीगढ़, 19 जून पंजाब और हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को 50वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना की।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने ट्वीट किया, ''प्रिय राहुल गांधी, आपको जन्मदिन की बधाई। अपना ख्याल रखें और देश के लिये ऐसी ही काम करते रहें।''

यह भी पढ़े | सभी जनपद में तेजी से बनाए जाएं जांच लैब: CM योगी आदित्यनाथ.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी ट्वीट कर गांधी की अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना की।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी गांधी को बधाई दी।

यह भी पढ़े | UPSC Civil Services Exam 2019: सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर हुआ जारी, यहां चेक करें तारीख और समय.

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''कठिन समय परीक्षा का समय होता है। संकल्पित व्यक्ति के लिये संघर्ष स्वाभाविक है। सेवा भाव, निर्भीकता और पूरे जोश के साथ इन सभी चीजों को संभालना एक नेता की परीक्षा होती है। ऐसे नेता के साथ काम करना खुशी की बात है।''

पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ''जन्मदिन मुबारक राहुल गांधी। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखे।''

गांधी ने कोविड-19 महामारी और लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के कारण इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)