देश की खबरें | कांग्रेस नेता वसंतकुमार का किया गया अंतिम संस्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कन्याकुमारी (तमिलनाडु), 30 अगस्त कांग्रेस के सांसद एच वसंतकुमार का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार के पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे ।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वसंतकुमार का पार्थिव शरीर यहां अगस्तीस्वरम में परिवार के खेत में दफनाया गया। उनके दोनों बेटों ने अंतिम संस्कार किया।

कांग्रेस के नेता के सी वेणुगोपाल और भाजपा के नेता पोन राधाकृष्णन तथा कन्याकुमारी के जिलाधिकारी प्रशांत एम वडनेरे समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

इससे पहले, वसंतकुमार के पार्थिव शरीर को चेन्नई से शनिवार देर रात यहां उनके घर पर लाया गया।

उनके आवास और अंतिम संस्कार के स्थल पर स्थानीय लोग, विभिन्न दलों के नेता, दोस्त और रिश्तेदार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए।

कोविड-19 से संक्रमित होने पर उन्हें 10 अगस्त को चेन्नई में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)