देश की खबरें | कांग्रेस नेता अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजे गए : सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिये कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिये कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है।
सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ रविवार देर शाम तक जयपुर पहुंच जाएंगे और पार्टी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है।
सूत्रों ने कहा कि करीब 19 कांग्रेसी विधायक उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा।
पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना कर रही कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश की जांच कर रही राज्य पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने से पायलट नाराज बताये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया लेकिन भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)