UP Assembly Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रयागराज में किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को यहां रोड शो किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चार्टेड विमान बम्हरौली हवाईअड्डे पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा और वहां से वाद्रा करीब 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credit : Twitter)

प्रयागराज, 25 फरवरी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को यहां रोड शो किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चार्टेड विमान बम्हरौली हवाईअड्डे पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा और वहां से वाद्रा करीब 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं. उनका रोडशो लगभग साढ़े दस बजे स्वराज भवन से कटरा के लिए रवाना हुआ.

कांग्रेस महासचिव एसयूवी की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं. गांधी के बगल में शहर उत्तरी से प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह बैठे थे. रोड शो पूरे गाजे बाजे के साथ निकला और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. इस दौरान लोग वाद्रा पर फूलों की वर्षा करते रहे. रोड शो के नेतराम चौराहे पर पहुंचने पर कांग्रेस नेता दूसरे वाहन पर बैठकर हवाईअड्डे के लिए रवाना हो गयीं. यह भी पढ़े : भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्थल मार्गों से लाने पर कर रही है विचार: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

अवस्थी ने बताया कि चूंकि वाद्रा को अमेठी सहित तीन अन्य जगहों पर सभा को संबोधित करना था, इसलिए वह रोड शो पूरा नहीं कर सकीं. यह रोड शो लक्ष्मी टाकीज के पास संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू