देश की खबरें | ‘जाति, धर्म और परिवार की राजनीति’ करती है कांग्रेस, राजद : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद पर ‘जाति, धर्म और परिवार की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। साथ ही लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग गाय, भैंस का चारा खा गये और इन्हें फिर से मौका नहीं मिलना चाहिए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रामगढ़, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद पर ‘जाति, धर्म और परिवार की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। साथ ही लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग गाय, भैंस का चारा खा गये और इन्हें फिर से मौका नहीं मिलना चाहिए ।

कैमूर जिले के रामगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के काम किया।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी खफा तो दूसरी तरफ पूर्व सीएम ने माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- वह उनकी राय हो सकती है.

उन्होंने कहा कि केंद्र ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने में जाति, मज़हब नहीं पूछा और सबका साथ, सबका विकास के तहत सबको साथ लेकर चलने की कोशिश हुई।

कांग्रेस, राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विकास और गरीब उनके एजेंडे में नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं इनके एजेंडे में नहीं है। इनके यहां तो एक परिवार की बात होती है।’’

यह भी पढ़े | UP Assembly Bye-Poll 2020: यूपी उपचुनाव में सहानुभूति कार्ड का होगा लिटमस टेस्ट.

राजद पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस पार्टी के पोस्टर में चार आदमी के अलावा पांचवें का चित्र भी नहीं होता। जहां पोस्टर में जगह नहीं मिलता है, वे सत्ता में क्या जगह देंगे।’’

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाने के लिये सही वक्त पर सही फैसले लिए गए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदीजी और नीतीश कुमार के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है, गरीबों एवं किसानों को खाते में पैसा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राजद का शासन होता तो क्या राशन मिलता ?

राजद पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग गाय और भैंस का चारा खा गये, क्या ऐसे लोगों को फिर मौका मिलना चाहिए?’’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां जाति, मत, मजहब के आधार पर विभाजित करने की मंशा है। ऐसी ही मंशा के कारण आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता फैली ।

उन्होंने कहा कि अब इस बारे में जनता को तय करना है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने जनता का भी काम किया और राम का भी काम किया।’’

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने का काम किया और पाकिस्तान को उसके देश में घुसकर जवाब दिया ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\