देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान में सभी जिला और खंड समितियां भंग कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान इकाई के अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटाने के बाद बुधवार को प्रदेश की सभी जिला एवं खंड (ब्लॉक) समितियों को भंग कर दिया।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कांग्रेस ने राजस्थान इकाई के अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटाने के बाद बुधवार को प्रदेश की सभी जिला एवं खंड (ब्लॉक) समितियों को भंग कर दिया।

पार्टी महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए डाक विभाग ने आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम.

उन्होंने यह भी बताया कि नयी समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी।

पांडे ने ट्वीट किया, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान प्रदेश की सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का फैसला किया है। नयी कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी।

यह भी पढ़े | IIT दिल्ली ने कोरोना जांच के लिए एक नई किट का किया आविष्कार : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया । दो समर्थक मंत्रियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया।

पायलट के स्थान पर गोविंद डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now