एजेंसी न्यूज

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए डाक विभाग ने आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम

‘फिलैटली डिविजन’ विभाग में टिकट इकट्ठे करने का काम करता है. उसने कहा कि ‘एमवाईजीओवी’ पोर्टल पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें सभी उम्र हर पेशे के लोग हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए एक वेबसाइट भी जारी की गई है.

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए डाक विभाग ने आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Facebook)

कोलकाता: भारतीय डाक विभाग स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में ‘भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल (सांस्कृतिक)’ थीम पर एक राष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. डाक विभाग के ‘फिलैटली डिविजन’ ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्तति में कहा कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि के आधार पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए जाएंगे. इसमें प्रथम आने वाले को 50,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-सभी के प्रयासों से 2.25 लाख की बजाय आज 1.15 लाख कोविड-19 के मामले हैं

‘फिलैटली डिविजन’ विभाग में टिकट इकट्ठे करने का काम करता है. उसने कहा कि ‘एमवाईजीओवी’ पोर्टल पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें सभी उम्र हर पेशे के लोग हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए एक वेबसाइट भी जारी की गई है.

उसने कहा कि दूसरे स्थान पर आने वाले को 25 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं पांच प्रतिभागियों को 5,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा. तस्वीरें भेजने की आखिरी तरीख 27 जुलाई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).