देश की खबरें | कांग्रेस ने उप्र में शिक्षक भर्ती मामले की न्यायिक जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित घोटाले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित घोटाले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह आरोप भी लगाया कि यह ‘महाघोटाला’ शासन व्यवस्था में बैठे लोगों की सांठगांठ से हुआ और इसे एक साल तक दबाए रखा गया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच दिल्‍ली की जामा मस्जिद का बड़ा फैसला, 30 जून तक नहीं अदा की जाएगी नमाज.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा गया।’’

प्रियंका ने कहा कि अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।

यह भी पढ़े | No Community Transmission in India: सीरोसर्वे हुआ खुलासा, देश में नहीं हुआ कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन.

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने सवाल किया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद मान लिया है कि भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हुआ है तो फिर वह कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा ‘‘ अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर प्रदेश में जगह जगह लोगों को नौकरियां दी गईं और घोटाला किया गया। हम इसकी जांच चाहते हैं। सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि घोटाला हुआ है।’’

उन्होंने सवाल किया कि जब बेसिक शिक्षा मंत्री ने घोटाला स्वीकार कर लिया कि गड़बड़ी हुई है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि इस मामले की न्यायिक जांच हो। यह जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा करायी जाए। पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए।’’

उन्होंने यह आग्रह भी किया, ‘‘अनामिका शुक्ला की नौकरी की व्यवस्था हो और प्रदेश सरकार को उनकी बदनामी के लिए उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। उनके परिवार को सुरक्षा भी दी जानी चाहिए।’’

शुक्ला के मुताबिक, अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह नहीं हो सकता और अब जांच होनी चाहिए कि इन अधिकारियों के ऊपर कौन लोग हैं?

प्रदेश सरकार द्वारा एसटीएफ से मामले की जांच कराने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ एसटीएफ जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती क्योंकि एसटीएफ प्रदेश सरकार के तहत आती है। अगर न्यायिक जांच होगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को नौकरियां दी गईं। इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\