देश की खबरें | कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया, कहा मुद्दे उठाने के लिये वक्त नहीं दिया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कांग्रेस ने कहा कि वह सरकार से यह आश्वासन चाहती थी कि प्रदेश में हुये 'विभिन्न घोटालों' की जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अथवा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करवायी जायेगी ।

कांग्रेस के कुछ विधायकों एवं इंडियन नेशनल लोकदल के (आईएनएलडी) के एकमात्र विधायक अभय सिंह चौटाला ने कम समय के लिये विधानसभा सत्र का विरोध किया ।

यह भी पढ़े | गुरुवार को राज्यों को जीएसटी में छूट दिए जाने को लेकर बैठक होगी, यह GST काउंसिल की 41वीं बैठक होगी: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों को राज्य के लोगों से संबंधित ज्वलंत मुद्दों को उठाने का समय नहीं दिया गया ।

उन्होंने कहा, 'हमने विभिन्न मसलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का नोटिस दिया था और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर हम स्थगन प्रस्ताव चाहते थे लेकिन हमें इन मसलों पर बात करने के लिये समय नहीं दिया गया ।'

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने टूरिस्ट के जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार से ठोस आश्वासन चाहती थी कि वह प्रदेश में शराब, धान, खनन, भूमि का पंजीकरण समेत विभिन्न घोटालों की जांच या तो सीबीआई से या फिर उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करवायेगी.....लेकिन वे इस पर चुप थे क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें चीजें छिपानी पड़ेगी ।'

उन्होंने कहा, 'हमने कार्यवाही का बहिष्कार किया क्योंकि वे हमें सुनने को तैयार नहीं थे ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान उनसे कहा था कि बुधवार को केवल महत्वपूर्ण कार्य ही किये जायेंगे ।

उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद गैर महत्वपूर्ण विधेयकों को रखने का प्रयास किया गया जिसे टाला जा सकता था ।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्रियों समेत भाजपा के सात सदस्य सदन में मौजदू नहीं थे ।

विधानसभा में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने प्रदेश में 'चौतरफा भ्रष्टाचार' के खिलाफ सांकेतिक विरोध किया और इन लोगों ने जो मास्क पहना था उस पर लिखा था —कोविड में भ्रष्टाचार के खिलाफ । हालांकि, विधायक सदन में सामान्य मास्क पहन कर गये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)