देश की खबरें | कांग्रेस, भाजपा ने माकपा के प्रदेश सचिव के बेटे की गिरफ्तारी पर केरल सरकार पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने माकपा के प्रदेश प्रमुख कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को एलडीएफ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में वाम मोर्चा के शासन में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां हो रही हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 29 अक्टूबर केरल में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने माकपा के प्रदेश प्रमुख कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को एलडीएफ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में वाम मोर्चा के शासन में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां हो रही हैं ।

मादक द्रव्य से जुडे धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बिनीश की गिरफ्तारी के कारण बालाकृष्णन के इस्तीफे की मांग के बीच वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने कहा कि बिनीश माकपा से नहीं जुड़े हैं और पार्टी उनके कृत्यों के लिए जिम्मेदार नहीं है।

यह भी पढ़े | Kojagiri Purnima 2020 HD Images: कोजागरी पूर्णिमा की दें अपनों को बधाई, भेजें ये खूबसूरत हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, Wallpapers, Facebook Messages और Photos.

माकपा सचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि गिरफ्तारी से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा । उन्होंने कहा कि बालाकृष्णन ने साफ कर दिया है कि कानून अपना काम करेगा ।

इससे पहले दिन में, बिनीश कोडियेरी को बेंगलुरु में मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ उनके जुड़ाव के आरोपों के बारे में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: ‘ग्रीन दिल्ली’ एप से जुड़े 21 विभाग, सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी बने प्रभारी.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने कहा कि सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर और मादक पदार्थ से जुड़े मामले में बिनीश की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी उजागर हो गयी है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि बिनीश के खिलाफ आरोप हैं कि उन्होंने ड्रग माफिया के लिए रकम की व्यवस्था की। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक तौर पर और नैतिक तौर पर भी माकपा को इसका जवाब देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि बालाकृष्णन को पार्टी के सचिव पद से हट जाना चाहिए।

मांग को एक तरह से खारिज करते हुए एलडीएफ संयोजक ए विजयराघवन ने कहा कि बिनीश माकपा से जुड़े हुए नहीं थे और पार्टी उनके लिए जिम्मेदार नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\