देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2376 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2376 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,62,772 हो गई है।
रायपुर, 19 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2376 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,62,772 हो गई है।
राज्य में सोमवार को 428 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2011 लोगों ने घर में ही पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 16 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 2376 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 196, दुर्ग से 191, राजनांदगांव से 81, बालोद से 86, बेमेतरा से 36, कबीरधाम से 34, धमतरी से 86, बलौदाबाजार से 104, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 195, रायगढ़ से 172, कोरबा से 108, जांजगीर-चांपा से 200, मुंगेली से 66, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 12, सरगुजा से 42, कोरिया से 70, सूरजपुर से 89, बलरामपुर से 46, जशपुर से 55, बस्तर से 94, कोंडागांव से 49, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 42, कांकेर से 84, नारायणपुर से आठ, बीजापुर से 57 तथा अन्य राज्य से पांच मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,62,772 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,35,259 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,979 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 1534 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | Pakistan की भारत के खिलाफ नई साजिश, Hafiz Saeed और Salahuddin को बोला- घाटी में भेजो आतंकी.
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 39,285 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 523 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

