देश की खबरें | प्रणब मुखर्जी के घर पर पारंपरिक दुर्गा पूजा का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पैतृक घर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा पहले की तरह ही हो रही है लेकिन हर क्षण मुखर्जी की कमी खल रही है। मुखर्जी का इस साल अगस्त में निधन हो गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मिरिटी (पश्चिम बंगाल), 24 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पैतृक घर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा पहले की तरह ही हो रही है लेकिन हर क्षण मुखर्जी की कमी खल रही है। मुखर्जी का इस साल अगस्त में निधन हो गया था।

मुखर्जी देवी पूजा अनुष्ठान में जरूर हिस्सा लेते थे ।वह कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव में दुर्गा पूजा के दिन जरूर पहुंचते थे, भले ही वह केंद्रीय मंत्री रहे हों या राष्ट्रपति।

यह भी पढ़े | kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पीड़ित के शव को अंतिम संस्कार से पहले देख सकेंगे परिजन.

वह अपनी पत्नी के निधन के बाद 2015 में नहीं आ सके थे।

प्रमुख पुजारी रबी चट्टोराज ने बताया, " हमें अनुष्ठान करने के दौरान उनकी कमी खल रही है। महा सप्तमी और महा अष्टमी की पूजा के दौरान हमें प्रणब दा के मार्गदर्शन की कमी खली। मुझे लगता है कि वह हमारे साथ हैं और हर अनुष्ठान कराने में हमारी मदद कर रहे हैं।"

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ.

उन्होंने बताया कि मुखर्जी को धर्मग्रंथ मुंह -जबानी याद थे और इन्हें पढ़ने के दौरान वह एक बार भी पृष्ठ नहीं देखते थे।

पुजारी ने बताया, " उन्होंने हमें बताया था कि वह युवा उम्र से ही हर रोज़ कुछ श्लोक पढ़ते थे जिससे उन्हें पूजा का हर चरण पता था। "

चट्टोराज ने बताया कि हर साल पूजा से कुछ दिन पहले वह दिल्ली से फोन करते थे और जानकारी लेते थे। इस साल ऐसे कुछ नहीं हुआ।

मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी परिवार की पूजा में परिवार के सदस्यों और अन्य के साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा, " हम पिता द्वारा स्थापित हर परंपरा का अनुसरण कर रहे हैं। वह हर अनुष्ठान की निगरानी करते थे और पिछले साल तक पूजा में मौजूद थे। यह यकीन करना मुश्किल है कि वह हमारे साथ नहीं हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\