देश की खबरें | केएएस अधिकारियों के वरिष्ठता विवाद के खात्मे के लिये समिति ने दी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसे आरोप थे कि पक्षपात, अवैध पदोन्नति और पिछले दरवाजे से नियुक्तियों के चलते कई अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित हुई।

जियो

जम्मू, 26 मई एक उच्च स्तरीय समिति ने बड़ी संख्या में कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) अधिकारियों की वरिष्ठता से जुड़े विवाद के खात्मे के लिये अपनी रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर प्रशासन को दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऐसे आरोप थे कि पक्षपात, अवैध पदोन्नति और पिछले दरवाजे से नियुक्तियों के चलते कई अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | जोमैटो और स्विगी ने झारखंड के बाद अब ओड़िशा में शुरू किया घरों तक शराब पहुंचाने का काम.

प्रशासन ने दो मार्च को समिति का गठन किया था और उसे समयबद्ध तरीके से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सदस्यों की वरिष्ठता के मामलों की जांच को कहा गया था।

सूत्रों ने कहा, "बड़ी संख्या में केएएस अधिकारियों की वरिष्ठता के मुद्दे पर रिपोर्ट सरकार को दशकों से चले आ रहे विवाद के समाधान के लिए सौंपी गई है।"

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटे में CRPF का एक और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने के लिये नियमों पर आधारित एक व्यवहारिक तंत्र का सुझाव दिया है।

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों की वरिष्ठता सूची वर्षवार पदों के आधार पर तैयार होनी चाहिए और “पिछले दरवाजे से नियुक्त होने वालों” को उस वर्ष में सबसे नीचे रखा जाना चाहिए।

केएएस परीक्षा पास कर प्रशासन में शामिल हुए एक अधिकारी ने कहा कि फाइल अब समान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पास है और सभी की निगाहें जीएडी और मुख्य सचिव की “गंभीरता और तेजी” पर हैं।

सूत्रों ने कहा कि उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की तरफ से इस विवाद को एकबार में हमेशा के लिये हल करने के निर्देश थे और उन्होंने कहा था कि नियमों में मुताबिक बिना किसी पक्षपात या दबाव के इसे अंजाम दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\