मुंबई, 17 नवंबर मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला के कामगार नगर इलाके में 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ चार लोगों ने कथित रूप से छेड़खानी और मारपीट की, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई, जब अपने घर जा रही पीड़िता को आरोपियों ने रोका। आरोपी उसके परिचित थे और उसी के पड़ोस में रहते हैं।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू की, उसे अनुचित तरीके से छुआ और थप्पड़ मारा।
जब पीड़िता का दोस्त उसके बचाव में आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
अधिकारी ने बताया कि युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY