Weather Update: कोलकाता समेत बंगाल के अन्य इलाकों में ठंड बढ़ी, दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस

उत्तर भारत के अन्य इलाकों की तरह पश्चिम बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

कोलकाता, 21 दिसंबर : उत्तर भारत के अन्य इलाकों की तरह पश्चिम बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दार्जिलिंग में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में कोलकाता में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है कोलकाता का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : क्यों लगती है सुस्ती और थकान? इन उपायों से जीवन को बना सकते हैं आसान!

पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया (7.5), पानागढ़ (7.6), कलाईकुंडा (7.5), सिलीगुड़ी (8.6), वर्धमान (8.6), कूचबिहार (9.3) और दीघा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड