नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारतीय तटरक्षक ने सोमवार को पश्चिमी तट पर एक व्यापक सुरक्षा अभ्यास किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सजग’ नामक इस अभ्यास में विभिन्न हितधारक भी शामिल हुए।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अभ्यास में कुल 118 जहाजों ने हिस्सा लिया, जो सीमा शुल्क, समुद्री पुलिस, बंदरगाहों और भारतीय नौसेना आदि के हैं।’’
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तटीय सुरक्षा से जुड़ा अभ्यास ‘ऑपरेशन सजग’18 सितंबर को पश्चिमी तट पर भारतीय तट रक्षक द्वारा आयोजित किया गया।
उसने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान, समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं के दस्तावेजों और चालक दल के पास की व्यापक जांच और सत्यापन किया गया।’’
बयान में कहा गया है कि तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, मछुआरों के लिए बायोमेट्रिक कार्ड जारी करने से लेकर मछली पकड़ने वाली नौकाओं की ‘कलर कोडिंग’ तक कई उपाय किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY