जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने बेहतर संपर्क के लिये 14 अतिरिक्त परियोजनाओं की पहचान की, 3400 करोड़ रुपये निवेश करेगी

नयी दिल्ली, 29 जून कोल इंडिया ने कहा है कि उसने खदानों पर परिवहन सुविधा बेहतर करने के तहत अंतिम छोड़ तक संपर्क सुविधा पहल के तहत 14 अतिरिक्त परियोजनाओं की पहचान की है, जिसके लिए 3,400 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की खदानों के आसपास से कोयला उस स्थल तक सड़क मार्ग से पहुंचाने के बजाए ‘कनवेयर बेल्ट’ जैसी यंत्रीकृत प्रणाली के उपयोग की योजना है जहां से उसे आगे भेजा जाना है। इससे परिवहन में लगने वाला समय कम होगा। कंपनी ने पहले चरण के तहत 35 परियोजनाओं की घोषणा की थी जिसमें से दो परिचालन में आ गयी हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘कोल इंडिया की चार कोयला कंपनियों ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं में करीब 3,400 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इन परियोजनाओं कुल सालाना क्षमता 10.05 करोड़ टन है।

दूसरे चरण के तहत कुल 14 परियोजनाओं में से सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. 6.25 करोड़ टन सालाना क्षमता की पांच परियोजनाओं पर काम करेगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

बयान के अनुसार महानदी कोलफील्ड्स के पास 2 करोड़ टन सालाना क्षमता की परियोजना है। वहीं ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. की सात और साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. की एक परियोजना है जिसकी क्षमता क्रमश: 1.4 करोड़ टन सालाना और 40 लाख टन सालाना है।

इन परियोजनाओं के लिये निविदा इस साल अगस्त में जारी की जाएगी।

कोल इंडिया का मकसद खदानों के आसपास से कोयला उस स्थल तक सड़क मार्ग से पहुंचाने के बजाए ‘कनवेयर बेल्ट’ जैसी यंत्रीकृत प्रणाली स्थापित करना है, जहां से उसे आगे भेजा जाना है। इससे परिवहन में लगने वाला समय कम होगा और ढके होने से धूल के उड़ने से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)