एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश में उपलब्ध कोयला 34 प्रतिशत बढ़कर 10.3 करोड़ टन हुआः मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में मौजूद कुल कोयला भंडार 16 जुलाई को 34 प्रतिशत बढ़कर 10.3 करोड़ टन हो गया।

जरुरी जानकारी | देश में उपलब्ध कोयला 34 प्रतिशत बढ़कर 10.3 करोड़ टन हुआः मंत्रालय

नयी दिल्ली, 18 जुलाई देश में मौजूद कुल कोयला भंडार 16 जुलाई को 34 प्रतिशत बढ़कर 10.3 करोड़ टन हो गया।

कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि 16 जुलाई को ताप विद्युत संयंत्रों के पास 3.34 करोड़ टन कोयले का भंडार था। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 28 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि 16 जुलाई को खदानों के बाहर, परिवहन के दौरान और ताप विद्युत संयंत्रों के पास उपलब्ध कोयले की कुल मात्रा 10.3 करोड़ टन थी जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने कहा, ‘‘मंत्रालय सभी केंद्रीय कोयला उत्पादक कंपनियों और राज्य कंपनियों के साथ समन्वय से काम कर रहा है और बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की कोई भी दिक्कत नहीं है।’’

बयान के मुताबिक, कोयला कंपनियों ने बड़ी खदानों से कोयले की सुगम निकासी के लिए सीमेंट वाली सड़कें बनाई हैं। नौ कोयला खदानों से रेलवे गोदाम तक परिवहन अब मशीनीकृत कोयला हैंडलिंग संयंत्रों से होने लगा है।

चालू वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक कोयला उत्पादन बढ़कर 25.85 करोड़ टन हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.66 करोड़ टन था।

इस दौरान बिजली संयंत्रों को 23.3 करोड़ टन कोयला भेजा गया जो पिछले साल की समान अवधि में 22.4 करोड़ टन रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).