खेल की खबरें | क्लाइस्टर्स की यूएस ओपन में वापसी, सेरेना के साथ पहले मुकाबले को किया याद

इतने वर्षों बाद ये दोनों खिलाड़ी फिर से फ्लाशिंग मीडोज पर अपना जलवा दिखाने के लिये तैयार हैं। क्लाइस्टर्स ने संन्यास से वापसी की है। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी 2012 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही है।

सेरेना जल्द ही 39 साल की होने वाली है लेकिन अब भी अच्छी फार्म में है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना ने क्या इस वजह से छोड़ा आईपीएल?.

क्लाइस्टर्स से जब उनके पहले यूएस ओपन टूर्नामेंट की यादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सेरेना के साथ पहले मुकाबले को याद किया। सेरेना ने तीसरे दौर का यह मैच 4-6, 6-2, 7-5 से जीता था और आखिर में अपने 23 ग्रैंडस्लैम खिताब की पहली ट्राफी भी हासिल की थी।

क्लाइस्टर्स ने कहा, ‘‘ यह शानदार मैच था। माहौल लाजवाब था। मैं जब भी यहां खेली मैंने इस तरह की ऊर्जा महसूस की है। यहां आर्थर ऐस स्टेडियम में रात का कोई भी मैच खेलना शानदार होता है। ’’

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: ऑनलाइन ओलंपियाड में भारत और रूस संयुक्त रूप से विजेता.

यूएस ओपन में क्लाइस्टर्स ने 2005, 2009 और 2010 में खिताब जीते थे। उन्होंने 2009 में फाइनल में सेरेना को हराया था। इसके अलावा उन्होंने 2011 में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)