एजेंसी न्यूज

Haryana: फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगाया

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा से उसके पड़ोसी ने आदर्श नगर इलाके के पास एक होटल में कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Haryana: फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

फरीदाबाद (हरियाणा), 28 मई: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा से उसके पड़ोसी ने आदर्श नगर इलाके के पास एक होटल में कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने छात्रा (16 वर्ष) को नशीला पेय पदार्थ पीने के लिए दिया था जिसके बाद उसने छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया. उसने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया. यह भी पढ़ें: UP Shocker: कानपुर में मारपीट में घायल नाबालिग की मौत

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला है जहां पीड़िता रहती है. पीड़िता के पिता ने कहा कि जब उसकी बेटी स्कूल जाया करती थी, तो उस दौरान आरोपी उससे बात किया करता था और इसी दौरान उसने किशोरी से मित्रता कर ली. लड़की के पिता ने आरोप लगाया, ‘‘एक अप्रैल को आरोपी मेरी बेटी को रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाने के बाद उससे बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया.’’

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़िता को वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और वह इसके बाद लड़की को कई बार होटल ले गया एवं उससे बलात्कार किया.

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया, ‘‘आखिरी बार उसने 19 मई को उससे बलात्कार किया था। मेरी बेटी बहुत परेशान हो गई थी। उसने मुझे सारी बातें बताईं, जिसके बाद मैंने पुलिस से संपर्क किया.’’

लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसे धमकी दी थी. पुलिस ने शनिवार को आरोपी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की. महिला पुलिस थाने (बल्लभगढ़) की थाना प्रभारी (एसएचओ) इंदु बाला ने कहा, ‘‘एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. इस बात की भी जांच की जाएगी कि होटल में नाबालिग लड़की को कैसे प्रवेश करने दिया गया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).