Pakistan: पाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों में झड़प, 10 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि खुर्रम जिले के ऊपरी सबडिविजन में जंगल पर मालिकाना हक को लेकर दोनों कबीलों के बीच गत कुछ महीनों से तनाव चल रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि छह अन्य लोगों की मौत आज (रविवार) तब हुई जब पेवार कबीले के लोगों ने जवाबी हमला किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान (Pakistan) के कबायली इलाके में जंगल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में हुई गोलीबारी (Firing) में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झड़प शनिवार को दोपहर बाद तब शुरू हुई जब सूबे की राजधानी पेशावर (Peshawar) से 251 किलोमीटर दूर खुर्रम जिले के तेरी मेगल गांव के रहने वाले गैदू कबीले के लोगों ने गांव में जलावन की लकड़ी चुन रहे पेवार कबीले के सदस्यों पर गोलियां चला दी. Pakistan: पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या की

अधिकारियों ने बताया कि खुर्रम जिले के ऊपरी सबडिविजन में जंगल पर मालिकाना हक को लेकर दोनों कबीलों के बीच गत कुछ महीनों से तनाव चल रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि छह अन्य लोगों की मौत आज (रविवार) तब हुई जब पेवार कबीले के लोगों ने जवाबी हमला किया. बंदूकधारियों ने खाई में छिपकर हमला किया. इस दौरान भारी हथियार और यहां तक रॉकेट लांचर का इस्तेमाल दोनों पक्षों द्वारा किया गया.’’

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान स्थित खुर्रम जिला पड़ोसी अफगानिस्तान से लगता है जहां पर अपराध में बंदूकों का इस्तेमाल और आतंकवादी हमले अकसर होते रहते हैं. उन्होंने बताया कि कबीलों के बुजुर्ग और सरकारी अधिकारी गैदू और पेवार कबीले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में भेजा गया है. खबर लिखे जाने तक दोनों कबीलों में संघर्ष चल रहा था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Preview: दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Preview: पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स