पाकिस्तानी सेना मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा- LoC पर भारतीय सेना की गोलीबारी में मारे गए पाक के नागरिक
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर की गई कथित गोलीबारी में पाकिस्तान के कम से कम चार नागरिक मारे गए हैं. पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया कि गोलीबारी में नियंत्रण रेखा के पास निकियाल और बागसर सेक्टर में स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया गया.
इस्लामाबाद, 18 जून: पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर की गई कथित गोलीबारी में पाकिस्तान के कम से कम चार नागरिक मारे गए हैं. पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार (Babar Iftikhar) ने बताया कि गोलीबारी में नियंत्रण रेखा के पास निकियाल और बागसर सेक्टर में स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया गया.
उन्होंने एक बयान में कहा "भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास निकियाल और बागसर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और असैन्य लोगों को निशाना बनाया."
अधिकारी ने बताया कि रत्ता जब्बार और लेवाना खैतर गांव में एक महिला सहित चार नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भी ‘‘ भारतीय गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया’’.
Tags
संबंधित खबरें
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान; काबुल और कंधार पर बमबारी, तनाव चरम पर
\