जरुरी जानकारी | सिटी यूनियन बैंक का दूसरी तिमाही मुनाफा 18.5 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपये

नयी दिलली, दो नवंबर सिटी यूनियन बैंक ने सोमवार को कहा कि सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत घटकर 157.67 करोड़ रुपये रह गया। फंसे कर्ज के लिये प्रावधान बढ़ने से मुनाफे में गिरावट आई है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने बताया कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 193.53 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | GST Compensation: जीएसटी मुआवजा: 16 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों को हस्तांतरित किए 6,000 करोड़ रूपए  .

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 384.66 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले अधिक रहा। पिछले साल इस दौरान उसका परिचालन लाभ 346.48 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि जुलाई- सितंबर 2020 अवधि में उसकी कुल आय मामूली घटकर 1,230.28 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 1,231.80 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में खड़े 1,200 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है :एडीआर.

आलोच्य अवधि में बैंक की सकल गैर- निष्पादित राशि में मामूली वृद्धि हुई और यह 3.44 प्रतिशत (1,220.58 करोड़ रुपये) हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3.41 प्रतिशत (1,135.44 करोड़ रुपये) रही थी।

हालांकि इस दौरान शुद्ध एनपीए --शुद्ध अग्रिम के मुकाबले-- सुधरकर 1.81 प्रतिशत (631.44 करोड़ रुपये) हो गया। पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध एनपीए 1.90 प्रतिशत (624.08 करोड़ रुपये) रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)