मुंबई, 30 दिसंबर सिनेमा जगत की हस्तियों रजनीकांत, धर्मेंद्र, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्ति किया।
हीराबेन (99) का अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे निधन हो गया।
रजनीकांत ने ट्वीट किया, “आदरणीय प्रिय मोदीजी .. आपके जीवन में हुई अपूरणीय क्षति को लेकर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं...।”
धर्मेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है।
धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, “उन्होंने असाधारण जीवन जिया। मेरी ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि। नरेंद्र मोदी जी को मेरी तरफ से हार्दिक संवेदनाएं !!”
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “मां को खोने से बड़ा कोई दुःख नहीं होता। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। ओम शांति।”
अजय देवगन ने कहा कि हीराबेन के मूल्यों ने देश को मोदी जैसा नेता दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY