एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पवित्र स्थलों के धीरे-धीरे खुलने के बीच ईसाइयों ने मनाया गुड फ्राइडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल, यरूशलम में सख्त लॉकडाउन लागू था। तब पादरियों के छोटे-छोटे समूह पवित्र धार्मिक संस्कार पूरे करते थे, वह भी अक्सर बंद दरवाजे के पीछे। यह पिछले वर्षों के मुकाबले बहुत असामान्य था जब लाखों की संख्या में श्रद्धालु शहर के पाक स्थलों पर जाया होते थे।

विदेश की खबरें | पवित्र स्थलों के धीरे-धीरे खुलने के बीच ईसाइयों ने मनाया गुड फ्राइडे

पिछले साल, यरूशलम में सख्त लॉकडाउन लागू था। तब पादरियों के छोटे-छोटे समूह पवित्र धार्मिक संस्कार पूरे करते थे, वह भी अक्सर बंद दरवाजे के पीछे। यह पिछले वर्षों के मुकाबले बहुत असामान्य था जब लाखों की संख्या में श्रद्धालु शहर के पाक स्थलों पर जाया होते थे।

इस साल, ‘होली सेपलक्रे चर्च’ आगंतुकों के लिए खोला गया है लेकिन बहुत कम लोगों को अंदर जाने की इजाजत है। यह वही स्थान है जहां इसाइयों का मानना है कि ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और वह मृत्यु के बाद जीवित हो उठे थे। सुबह की प्रार्थना सभा के बाद वे डोलोरोसा के मार्फत प्रभु यीशू के अंतिम कदमों वाले मार्ग से गुजरेंगे।

वेटिकन में, पाक सप्ताह के कार्यक्रमों का जश्न सीमित लोगों के साथ मनाया जाएगा जो मास्क पहनकर कोविड-19 के स्वास्थ्य एवं सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन करेंगे।

होली लैंड में चर्च नेताओं की सलाहकार, वादी अबुनसर ने कहा, “स्थान खुल रहे हैं, लेकिन सावधानी से और धीरे-धीरे।”

उन्होंने कहा, “आम सालों में हम लोगों से घर से बाहर आने को कहते थे। पिछले साल हमने उन्हें घर पर रहने को कहा...इस साल हम कुछ हद तक चुप ही हैं।”

इजराइल ने विश्व के सबसे सफल टीका अभियानों में से एक की शुरुआत की है जिसके बाद वहां रेस्तरां, होटल और पवित्र स्थल फिर से खोले जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).