देश की खबरें | चिराग पासवान ने नीतीश पर साधा निशाना, बिहार में शराबबंदी को लेकर सवाल उठाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राज्य में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल उठाया। चिराग ने एक मामले का उल्लेख किया, जिसमें एक पार्षद कथित तौर पर नशे में उन्हें और उनके पिता रामविलास पासवान को अपशब्द कह रहा है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राज्य में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल उठाया। चिराग ने एक मामले का उल्लेख किया, जिसमें एक पार्षद कथित तौर पर नशे में उन्हें और उनके पिता रामविलास पासवान को अपशब्द कह रहा है।
चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा है कि खबरों में दावा किया गया है कि वीडिया में दिख रहा व्यक्ति नशे में धुत था।
यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,195 नए मामले सामने आए, 27 की मौत, कुल संख्या 1,35,598 हुई.
चिराग और उनके पिता रामविलास पासवान के लिए अपशब्दों के प्रयोग और धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने कहा " शराबबंदी आपकी एक महत्वकांक्षी योजना है। अगर प्रतिबंधों के बाद भी शराब बेची और पी जा रही है तो यह शराबबंदी के दावे पर सवाल खड़े करता है।" उन्होंने मुख्यमंत्री से इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, जबकि दोनों ही पार्टियां भाजपा की सहयोगी हैं।
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)