देश की खबरें | चिराग ने भाजपा को बिहार में जद(यू) से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अनुरोध किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को, जद(यू) से एक सीट अधिक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 सितंबर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अनुरोध किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को, जद(यू) से एक सीट अधिक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए।

वहीं, बुधवार को लोजपा नेताओं की एक बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की गई।

यह भी पढ़े | Balli Durga Prasad Rao Dies: तिरुपति के लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख.

लोक जनशक्ति पार्टी सूत्रों ने कहा कि पासवान ने मंगलवार को नड्डा से मुलाकात की और उन्हें यह सुझाव दिया कि भाजपा को नीतीश नीत जनता दल (यूनाइटेड) से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा, जद(यू) और लोजपा राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हैं तथा 243 सदसयीय विधानसभा चुनाव के लिये इन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़े | SSLC Supplementary Exams 2020: कर्नाटक सरकार 21-28 सितंबर से परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की दी अनुमति.

जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिये छोड़ी थी।

जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए क्योंकि भगवा पार्टी की तुलना में उसके अधिक विधायक हैं। हालांकि, भाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है।

लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है। नीतीश नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं।

बुधवार को हुई लोजपा नेताओं की बैठक में नीतीश के शासन की काफी आलोचना की गई, जबकि राज्य के लिये कई विकास परियोजनाएं पेश करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की गई। कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में जद(यू) के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की भी आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\