भारत से चीनी जांच किटों के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट मिलने से चीनी कंपनी निराश
कोविड-19 के लिए पांच लाख त्वरित जांच किटों की भारत को आपूर्ति करने वाली दो चीनी फार्मा कंपनियों का कहना है कि भारत में अपने उत्पादों के बारे में नकारात्मक रिपोर्टों को जानकर वे बहुत निराश हैं. भारत ने लगभग दो सप्ताह पहले दोनों चीनी फर्मों से लगभग 5,00,000 रैपिड एंटीबॉडी जांच किट खरीदी थीं और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित कई राज्यों को दिया.
कोविड-19 (Covid19) के लिए पांच लाख त्वरित जांच किटों की भारत (India) को आपूर्ति करने वाली दो चीनी फार्मा कंपनियों का कहना है कि भारत में अपने उत्पादों के बारे में नकारात्मक रिपोर्टों को जानकर वे बहुत निराश हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा राज्यों से किटों की खराब गुणवत्ता के कारण इन्हें उपयोग न करने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद कंपनियों की यह प्रतिक्रिया आयी है.
ग्वांग्झू वोंड्फो बायोटेक और लिवजोन डायग्नॉस्टिक्स ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उनके उत्पादों का उपयोग कई देशकर रहे हैं और उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ही उनका लक्ष्य रहा है. आईसीएमआर ने 27 अप्रैल को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चीनी किटों का इस्तेमाल रोकने को कहा था जिनमें परिणामों में अंतर की शिकायतें आ रही थीं.
यह भी पढ़ें: विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोविड-19 वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ: पोम्पिओ
भारत ने लगभग दो सप्ताह पहले दोनों चीनी फर्मों से लगभग 5,00,000 रैपिड एंटीबॉडी जांच किट खरीदी थीं और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित कई राज्यों को दिया. लिवजोन डायग्नॉस्टिक्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा,"हम आईसीएमआर के निष्कर्ष से बहुत निराश हैं.”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 02:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

