विदेश की खबरें | उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम चीनी पोत श्रीलंका की विवादित यात्रा के बाद वापस लौटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को वापस लौट गया।
कोलंबो, 22 अगस्त चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को वापस लौट गया।
बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम पोत 'युआन वांग 5' को मूल रूप से 11 अगस्त को चीन द्वारा संचालित हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन भारत की ओर से व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद श्रीलंकाई अधिकारियों की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसके आगमन में देरी हुई थी।
चीनी पोत 16 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचा था और वहीं ठहरा था।
बंदरगाह के मास्टर निर्मल सिल्वा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पोत स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे बंदरगाह से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि वह चीन के जियांग यिन बंदरगाह पहुंचेगा।
भारत ने आशंका जताई थी कि श्रीलंकाई बंदरगाह की ओर जाते समय यह पोत भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी के प्रयास कर सकता है। हालांकि, चीन ने इन आशंकाओँ को खारिज कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

