विदेश की खबरें | चीन के राष्ट्रपति ने “नया समाजवादी तिब्बत” बनाने का आह्वान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्बत को एक “नया आधुनिक समाजवादी” क्षेत्र बनाने, वहां अलगाववाद के खिलाफ एक “अभेद्य दीवार” का निर्माण करने और तिब्बती बौद्ध धर्म का “सिनीकरण” करने का आह्वान किया है।
बीजिंग, 29 अगस्त चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्बत को एक “नया आधुनिक समाजवादी” क्षेत्र बनाने, वहां अलगाववाद के खिलाफ एक “अभेद्य दीवार” का निर्माण करने और तिब्बती बौद्ध धर्म का “सिनीकरण” करने का आह्वान किया है।
चीन के आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | जोहानिसबर्ग: दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार ‘तिब्बत वर्क’ पर सातवें केंद्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शी ने कहा कि ऐसे तिब्बत का निर्माण करने के प्रयास किए जाने चाहिए जो संयुक्त, संपन्न, सांस्कृतिक रूप से उन्नत, समरसता से पूर्ण और सुंदर हो।
नए दौर में तिब्बत पर शासन करने की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों को पूर्ण रूप से लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए शी ने विस्तार से दिए गए अपने भाषण में कहा कि “नए आधुनिक समाजवादी” तिब्बत के निर्माण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.
शी ने तिब्बती बौद्ध धर्म के “सिनीकरण” की बात भी कही।
सिनीकरण का अर्थ है गैर चीनी समुदायों को चीनी संस्कृति के अधीन लाना और इसके बाद समाजवाद की अवधारणा के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था उस पर लागू करना।
यश नेत्रपाल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)