जरुरी जानकारी | चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, शीघ्र होगी अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवक्ता गाओ फेंग ने मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक कब होने वाली है।
प्रवक्ता गाओ फेंग ने मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक कब होने वाली है।
दोनों देशों ने इस साल जनवरी में व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किये थे। दोनों सरकारें तब इस बात पर सहमत हुई थीं कि वे एक-दूसरे के सामानों पर लगाये जाने वाले संभावित अतिरिक्त शुल्क को फिलहाल नहीं लगायेंगे और निलंबित रखेंगे।
इसके छह महीने बाद दूसरे चरण को लेकर बातचीत होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसमें देरी हो गयी। पिछले सप्ताह ऑनलाइन माध्यम से होने वाली एक बैठक भी टल गयी थी।
गाओ ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष निकट भविष्य में फोन पर बातचीत करने को सहमत हुए हैं।’’
दोनों देशों ने कुछ दंडात्मक शुल्कों को वापस लिया है, लेकिन दोनों देशों के सामान पर लगाये गये अरबों डॉलर के दंडात्मक शुल्क अभी भी लागू हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

