चीन के कोविड-19 रोधी टीके ने पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता विकसित की: अध्ययन
चीन में मनुष्य पर परीक्षण के शुरुआती स्तर से गुजर रहे कोविड-19 रोधी टीके ने चूहों और अफ्रीकी बंदरों में नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित की है. एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है.
बीजिंग: चीन में मनुष्य पर परीक्षण के शुरुआती स्तर से गुजर रहे कोविड-19 रोधी टीके ने चूहों और अफ्रीकी बंदरों में नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित की है. एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है. चीन के सिंघुआ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों समेत अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि एआरसीओवी ने चूहों और बंदरों में नोवेल कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी तथा कोशिका आधारित प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित किया.
पत्रिका सेल में शुक्रवार को प्रकाशित अध्ययन के अनुसार एआरसीओवी का मनुष्य पर परीक्षण के पहले चरण में मूल्यांकन किया जा रहा है.
वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा, ‘‘हमारे निष्कर्षों में सामने आया कि एआरसीओवी टीके की दो डोज ने चूहों में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी के स्तर को बढ़ाया है.’’
संबंधित खबरें
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच मध्य पूर्व में चीन की बढ़ती कूटनीति, क्या अमेरिकी प्रभाव को मिल रही चुनौती?
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
चीन के सरकारी अस्पताल में मिला '7-स्टार' डाइनिंग का अनुभव: लग्जरी डॉक्टर कैंटीन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये हॉस्पिटल है या फाइव स्टार होटल?’
\