विदेश की खबरें | ‘एक चीन’ की नीति को अपनाने के लिए चीन ने नेपाल की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने दृढ़तापूर्वक ‘एक चीन’ की नीति को समर्थन देने के लिए नेपाल के नेतृत्व की प्रशंसा की है।

बीजिंग, 30 नवंबर चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने दृढ़तापूर्वक ‘एक चीन’ की नीति को समर्थन देने के लिए नेपाल के नेतृत्व की प्रशंसा की है।

नेपाल के एक दिवसीय दौरे पर आए वेई ने रविवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से मुलाकात की और साझा हित के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

यह भी पढ़े | Moderna Vaccine: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, गंभीर कोविड-19 मामलों को रोकने में मोडरेना वैक्सीन 100 फीसदी कारगर.

चीन ने नेपाल की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के वास्ते सहायता देने का वादा किया है।

रक्षा मंत्रालय ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

इस दौरान वेई ने नेपाली सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा से सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण बहाल करने पर बातचीत की जो कोविड-19 कारण प्रभावित हुआ है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार वेई ने नेपाली नेताओं से कहा कि ‘एक चीन’ की नीति को दृढ़तापूर्वक अपनाने के लिए चीन नेपाल की सराहना करता है और नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा का समर्थन करता है।

वेई की नेपाल यात्रा का विवरण देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने नेपाली नेताओं से कहा कि चीन नेपाल से नजदीकी संपर्क जारी रखेगा और नेपाल की सैन्य जरूरतों के लिए सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\