देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने लद्दाख का दौरा कर पांच सैनिकों को दिए प्रशस्ति पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में विभिन्न अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और हाल ही में चीनी सेना के साथ उत्पन्न गतिरोध की स्थिति में साहस और असाधारण धैर्य का परिचय देने के लिए कई सैनिकों को ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किए।

नयी दिल्ली, 24 जून सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में विभिन्न अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और हाल ही में चीनी सेना के साथ उत्पन्न गतिरोध की स्थिति में साहस और असाधारण धैर्य का परिचय देने के लिए कई सैनिकों को ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में 10 नए मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपने लद्दाख दौरे के दूसरे दिन जनरल नरवणे ने चार अग्रिम क्षेत्रों में सैन्य तैयारियों का जायजा लिया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की।

इसके अलावा उन्होंने वहां मौजूद सैन्य कमांडरों के साथ विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की दवा कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव का ट्वीट, कहा- आयुर्वेद से नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर.

गलवान घाटी में 15 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और लगभग 76 अन्य घायल हो गए थे।

इस झड़प में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कितने सैनिक हताहत हुए, इसके बारे में चीन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

क्षेत्र में सेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय हुआ है जब चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पेंगोंग सो, गलवान घाटी और गोगरा गर्म पानी के सोते जैसे क्षेत्रों में हथियार और सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे ने चीनी सैनिकों से बहादुरी से लोहा लेने के लिए पांच सैन्य कर्मियों को ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख ने मंगलवार और बुधवार को उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14वीं कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का संपूर्ण जायजा लिया।

सेना ने ट्वीट किया, “सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और वस्तुस्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने सैनिकों के मनोबल के लिए उनकी प्रशंसा की और उत्साह से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।”

लेह पहुंचने के बाद जनरल नरवणे ने तत्काल सेना अस्पताल का दौरा किया जहां गलवान घाटी में 15 जून को हुई झड़प के दौरान घायल हुए 18 सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।

जनरल नरवणे द्वारा प्रदान किए गए “प्रशस्ति पत्रों” के बारे में पूछे जाने पर सेना के एक सूत्र ने कहा, “सेना प्रमुख जब भी सैन्य इकाइयों के दौरे पर जाते हैं तब ड्यूटी के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को वहीं प्रशस्ति पत्र देने का नियम है।”

सूत्र ने बताया, “हालिया मामले में भी कर्मियों को ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया।”

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा लेह स्थित सेना की 14वीं कोर संभालती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज