देश की खबरें | गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 25 नवंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में पटेल के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़े | शिया धर्मगुरु और AIMPLB के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का निधन, लंबे समय से न्यूमोनिया बीमारी से थे पीड़ित.

कांग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार पटेल (71) का गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में बुधवार की सुबह निधन हो गया।

वह कोविड-19 से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज देगा दस्‍तक, 145 km/hr की रफ्तार से चल सकती है हवा- रेस्क्यू टीमें तैनात.

रुपाणी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान और सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति दे।”

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने पटेल को “बुद्धिमान और दृढ़ संकल्प वाला नेता” बताया।

वाघेला ने ट्वीट किया, “उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और पार्टी के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि पटेल के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

चावड़ा ने ट्वीट किया, “यह कांग्रेस, गुजरात, राष्ट्र और व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए भारी क्षति है। पार्टी के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\