देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : युवक ने बलात्कार के बाद चार वर्षीय बच्ची की हत्या की, गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजनांदगांव, 23 अगस्त छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर चार वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 1272 नए मरीज पाए गए: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने कहा कि वारदात शनिवार को हुई और आरोपी शेखर कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, '' शनिवार शाम को पीड़िता के परिजन ने उसके दोपहर से ही लापता होने की सूचना पुलिस को दी।''

यह भी पढ़े | Agra Shocker: आगरा में भूखमरी से 5 साल की बच्ची की मौत, NHRC ने लिया मामले का संज्ञान, जांच के आदेश जारी.

जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची को आखिरी बार कोर्राम के घर के बाहर देखा गया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में छिपा हुआ था।

उन्होंने कहा, '' कोर्राम ने पुलिस को बताया कि जब बच्ची उसके घर के बाहर खेल रही थी, उस समय उसने बच्ची को उठाया और अंदर ले जाकर यौन शोषण किया। जब उसने चीखने की कोशिश की तो कपड़े से मुंह ढक दिया जिसके परिणामस्वरूप बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई।''

अधिकारी ने कहा कि बच्ची का शव कोर्राम के घर से बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)