नारायणपुर, 22 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में कथित रूप से दुर्घटनावश गोली चलने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का जवान बुधवार को घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकारी राइफल से कथित रूप से दुर्घटनावश गोली चलने से आईटीबीपी की 53वीं बटालियन का आरक्षक मनीष एम घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि नारायणपुर शहर में स्थित आईटीबीपी शिविर में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मनीष से दुर्घटनावश गोली चल गई जिसमें वह घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजा गया। मनीष केरल का निवासी है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि यह घटना तब हुई जब जवान ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी सरकारी राइफलर की जांच कर रहा था तथा घटना के कारणों के बारे में सटीक जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY