पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाले वियना के संगठन फोर पॉज इंटरनेशनल के मार्टिन बाउर ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के चलते चेर का कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन वह रास्ते में है।
फोर पॉज इंटरनेशनल ने कावन को बचाने की मुहिम की अगुवाई की। यह हाथी 35 सालों से इस चिड़ियाघर में है ओर 2012 में उसके साथी की मौत हो गयी थी।
यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.
पशुचिकित्सकों ने इस साल के प्रारंभ में कहा था कि हाथी का वजन कुछ ज्यादा हो गया है और वह कुपोषण का शिकार है। उसके बर्ताव में भी बदलाव आया है।
यह हाथी रविवार को कंबोडिया के अभयारण्य के लिए रवाना होने वाला है । चेर ने कावन का मुद्दा उठाया था और वह उसे अन्यत्र ले जाने में मुखर आवाज रही हैं। उसे अन्यत्र ले जाने की मुहिम 2016 में शुरू हुई थी।
बाउर ने कहा, ‘‘ न केवल चेर बल्कि पाकिस्तानी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद, जिसके चलते कावन की तकदीर दुनियाभर में सुर्खियां बनीं और इससे उसको अन्यत्र ले जाने में मदद मिली।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY