संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार माजिद तख्त रवांची ने कहा, ईरान वर्तमान में किसी भी देश पर लगाए गए सबसे कठिन प्रतिबंधों का सामना कर रहा है.
तेहरान, 27 नवंबर : संयुक्त राष्ट्र में ईरान (Iran) के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका (America) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने कोविड-19 (COVID19) के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार माजिद तख्त रवांची ने कहा, ईरान वर्तमान में किसी भी देश पर लगाए गए सबसे कठिन प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. और इन प्रतिबंधों ने कोविड-19 का मुकाबला करने के हमारे प्रयासों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.
माजिद तख्त रवांची ने कहा, अमेरिकी प्रतिबंधों ने कुछ देशों में वित्तीय संसाधनों तक ईरान की पहुंच को सीमित कर दिया है और इसलिए कोरोनोवायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में ईरान दवा और चिकित्सा उपकरण खरीद नहीं पा रहा है. ईरान में अब तक कोविड-19 के कुल 9,08,346 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें 46,689 मौतें शामिल हैं.
बता दें कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 6.08 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 1,429,000 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

