देश की खबरें | एएफसी कप ग्रुप के बाकी बचे मैच मालदीव में खेलेगा चेन्नई सिटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईलीग 2018-19 की चैंपियन चेन्नई सिटी की टीम एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) कप के ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे हुए मैच मालदीव में खेलेगी।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई आईलीग 2018-19 की चैंपियन चेन्नई सिटी की टीम एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) कप के ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे हुए मैच मालदीव में खेलेगी।
एएफसी ने किसी एक स्थान पर मैचों का आयोजन करने के फैसले के बाद मालदीव को मेजबानी के अधिकार दिये हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 14 नए मरीज पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मालदीव के खेल मंत्री अहमद महलूफ ने कहा कि महाद्वीपीय संस्था ने कई देशों में कोविड-19 मामले बढ़ने के कारण यह फैसला किया है।
महलूफ ने ट्वीट किया, ‘‘एएफसी ग्रुप ई मैचों की मेजबानी मिलने पर मालदीव फुटबाल संघ (एफएएम) को बधाई। सीमाओं को फिर से खोलने के इस महत्वपूर्ण चरण में हम इसके जरिये यह दिखा सकते हैं कि मालदीव सुरक्षित स्थान है। इस पर होने वाला खर्च एएफसी और एफएएम वहन करेंगे।’’
मालदीव फुटबाल संघ एकमात्र राष्ट्रीय महासंघ था जिसने ग्रुप ई के मैचों के आयोजन में दिलचस्पी दिखायी थी। इस ग्रुप में स्थानीय टीम माजिया, टीसी स्पोर्ट्स और बांग्लादेश की बसुंधरा किंग्स शामिल है।
चेन्नई एफसी ने अपना आखिरी मैच 14 मार्च को खेला था। वह अब 23 अक्टूबर को टीसी स्पोर्ट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)