तुलकारेम शहर में स्थापित यासिर अराफात चैरिटी किचन में स्वयंसेवक खाना तैयार करते हैं और इसे प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर विस्थापित फलस्तीनियों तक पहुंचाया जाता है।
‘यासिर अराफात चैरिटी किचन’ में मुफ्त में कार्य कर रहे रसोइयों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत रमजान के महीने में विस्थापित फलस्तीनियों के चेहरे पर थोड़ी खुशी लाएगी।
वेस्ट बैंक पर कई सप्ताह पहले शुरू हुए इजराइली सैन्य हमले में 40,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। इजराइल का कहना है कि यह अभियान कब्जे वाले क्षेत्र में उग्रवाद को खत्म करने के लिए था, जहां अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से हिंसा में वृद्धि देखी गई है।
इस बीच, बेघर हुए हजारों लोगों को रमजान के दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजा रखने वालों को इफ्तार (व्रत खोलना) के वक्त अच्छा खाना मिल सके, इसके लिए यासिर अराफात चैरिटी किचन काम कर रहा है।
तुलकारेम क्षेत्र के गवर्नर अब्दुल्ला कामिल ने कहा, ‘‘हालात कठिन हैं।’’
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यासिर अराफात चैरिटी किचन के कारण राहत महसूस हो रही है, जिसने रमजान के महीने में अपने सामान्य संचालन का विस्तार करके 700 शरणार्थियों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया है
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY