देश की खबरें | डीएचएफएल प्रवर्तक से 600 करौड़ की रिश्चत को लेकर यस बैंक के संस्थापक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले से घिरे डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान से 600 करोड़ रूपये का कथित रिश्वत लेने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु और बेटी रोशनी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली, 25 जून केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले से घिरे डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान से 600 करोड़ रूपये का कथित रिश्वत लेने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु और बेटी रोशनी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

मुम्बई में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल आरोपपत्र में दिवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल), वाधवान, उनके भाई राजेश, बीलिफ रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड , आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के भी नाम हैं और उन पर भादंसं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली ने मचाया कोहराम, आज 83 लोगों की मौत- पीएम मोदी ने जताया दुख.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सात मार्च को कपूर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसने नौ मार्च को तलाशी ली थी और राणा कपूर एवं वाधवान को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि पैसों की हेराफेरी के लिए कपूर (62) ने वाधवान के साथ मिलकर साजिश रची और यस बैंक से डीएचएफएल को दिया गया ऋण कपूर की बेटी की कंपनी डीओआईटी में पहुंच गया।

यह भी पढ़े | हरियाणा में आज कोरोना के 453 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 12,463 हुई : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अप्रैल-जून 2018 के दौरान यस बैंक ने डीएचएफएल के अल्पकालिक डिबेंचर में 3700 करोड़ रूपये लगाये।

अधिकारियों के अनुसार बैंक ने डीएचएफएल ग्रुप की कंपनी आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया और उसके निदेशक धीरज वाधवान थे। यह राशि किसी परियोजना के लिए मंजूर की गयी थी लेकिन आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स ने यह राशि बिना किसी परियोजना में लगाये उसे डीएचएफएल को दे दिया

सीबीआई के अनुसार यस बैंकों से मिले ऋण के बदले में वाधवान ने डोल्ट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कथित रूप से 600 करोड़ रूपये लगाये जो इन ऋणों के एवज में कपूर को दी गयी कथित रिश्वत थी।

डीएचएफएल पर उसे मिले कुल 97,000 करोड़ रूपये के बैंक ऋण में से 31000क रोड़ रूपये का खोखा कंपनियों के माध्यम से हेराफेरी करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\