देश की खबरें | कोविड के कड़े प्रोटोकॉल के बीच बच्चों को कराया गया अक्षर ज्ञान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कई बच्चों को विजयादशमी के दिन अक्षर ज्ञान कराया गया। ढाई साल की मीनाक्षी अपने पिता की गोद में बैठकर सोमवार तड़के मंदिर के पुजारी द्वारा उच्चारित सरस्वती मंत्र को दोहरा रही थी।
तिरुवनंतपुरम, 26 अक्टूबर केरल में कई बच्चों को विजयादशमी के दिन अक्षर ज्ञान कराया गया। ढाई साल की मीनाक्षी अपने पिता की गोद में बैठकर सोमवार तड़के मंदिर के पुजारी द्वारा उच्चारित सरस्वती मंत्र को दोहरा रही थी।
केरल में विजयादशमी को विद्यारम्भ पर्व के तौर पर मनाया जाता है जो नवरात्र पर्व के समापन का प्रतीक है।
परंपरा के अनुसार, लेखक, शिक्षक, पुजारी व समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति अपने दो-तीन साल के बच्चों को इस मौके पर अक्षर ज्ञान देते हैं।
वे बच्चों की चावल से भरी थाली पर " हरि...श्री " लिखवाने में मदद करते हैं।
मीनाक्षी समेत कई बच्चों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए अक्षर ज्ञान दिया गया।
नन्हीं बच्ची ने मास्क लगाया हुआ था और उनके पिता ने चावल से भरी थाली में पहला अक्षर लिखावाया। परिसर से जाने से पहले बच्चे ने सेनेटाइजर से अपने नन्हें हाथों को साफ किया।
एर्णाकुलम जिले में सरस्वती मंदिर में समारोह के बाद मीनाक्षी की माता अनीशा ने पीटीआई- को बताया, " महामारी के कारण सभी अनुष्ठान कड़ी निगरानी में हुए। मंदिर परिसर में एक-दूसरे से दूरी का ध्यान रखा गया। "
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)