देश की खबरें | उद्धव ठाकरे के पक्ष में चंपत राय का बयान अहंकारपूर्ण : अखाड़ा परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर मंदिर न्यास के महामंत्री एवं विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय के कथित बयान को अखाड़ा परिषद ने मंगलवार को अहंकारपूर्ण बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 15 सितंबर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर मंदिर न्यास के महामंत्री एवं विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय के कथित बयान को अखाड़ा परिषद ने मंगलवार को अहंकारपूर्ण बताया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत सरकार और शिवसेना नीत बीएमसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने कहा था कि सरकार ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिना देरी कार्रवाई की, लेकिन वह पालघर में हुई साधुओं की नृशंस हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार आवश्यक वस्तु संशोधन कानून को कोर्ट में देगी चुनौती- सीएम अमरिंदर सिंह: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ठाकरे को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

उनके इस बयान पर सोमवार को जारी एक वीडियो में राय ने कहा था कि उद्धव को रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे 37 भारतीय अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटे.

इस विवाद के बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मंगलवार को कहा, ‘‘महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़ा के दो साधुओं की नृशंस हत्या पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे संत समाज नाराज है। इसी आवेश में हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने ऐसा बयान दिया, जोकि गलत है।’’

गिरि ने कहा, ‘‘चंपत राय ने जो बयान दिया है, उससे प्रतीत होता है कि उन्हें अहंकार हो गया है। वह विहिप से लंबे समय से जुड़े रहे हैं, उनका एक कद है और वह राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के के महामंत्री हैं। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका