देश की खबरें | अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए सीईटी आयोजित होने से आवेदनकर्ताओं की मुश्किल हुई आसान: जितेंद्र सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अराजपत्रित पदों पर भर्ती के वास्ते ऑनलाइन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित होने से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अराजपत्रित पदों पर भर्ती के वास्ते ऑनलाइन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित होने से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की उपलब्धियों पर ‘आरंभ’ शीर्षक से एक डिजिटल पुस्तिका जारी करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी इस विभाग ने कामकाज के नए मानक स्थापित किए हैं जिनकी न केवल प्रशंसा की गई बल्कि अनुकरण भी किया गया।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर किया हमला, चार देशों से की तुलना में भारत के लॉकडाउन को बताया विफल.
उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए डीओपीटी के एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम (आईजीओटी) ने कोरोना वायरस जागरूकता और कोविड-19 प्रशिक्षण पर एक विशेष पाठ्यक्रम चलाया जिसके लिए कुछ सप्ताह में ही 23 लाख से अधिक अधिकारियों ने अपना पंजीकरण करवाया।
सिंह ने कहा कि अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित कराने के वास्ते राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) की स्थापना करना इस साल उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन के मेजर जनरल लिउ लिन बीच कल होगी वार्ता.
उन्होंने कहा कि इससे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों समेत सभी को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)