एजेंसी न्यूज

केंद्र आदिवासियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बुधवार को देश में आदिवासियों के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की एक योजना शुरू करेगा.

केंद्र आदिवासियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगा: प्रधानमंत्री मोदी
PM Narendra Modi (Photo Credits ANI)

बैतूल, 14 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बुधवार को देश में आदिवासियों के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की एक योजना शुरू करेगा. बैतूल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संकेत है कि इन चुनावों में भाजपा की जीत पक्की है. मोदी ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के बीच भाजपा के प्रति अभूतपूर्व विश्वास और स्नेह देखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर ली है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कल जनजातीय गौरव दिवस है, मैं (आदिवासी प्रतीक) भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए झारखंड जाऊंगा. पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगा और इस अवसर पर केंद्र सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा करेगी.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है और अब चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में अपनी किस्मत जगाने के लिए संतों की ओर रुख कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस जानती है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस के दावों की असलियत सामने आ रही है. कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब वह भाग्य के भरोसे है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस को कभी विश्वास नहीं हुआ कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक के खिलाफ कानून और राम मंदिर का निर्माण कभी वास्तविकता होगा, लेकिन हमने ये सभी काम किए हैं." उन्होंने कहा कि जनता से किये गये सभी वादे पूरे किये जायेंगे और यह मेरी गारंटी है. मोदी ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है. यह भी पढ़ें : गहलोत ने भाजपा नेताओं को राजस्थान सरकार के कामकाज पर बोलने की चुनौती दी

उन्होंने सोमवार को एक रैली के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष किया कि लोगों की जेब में मोबाइल फोन "मेड इन चाइना" हैं और उन्हें "मेड इन मध्य प्रदेश" होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के लोगों के पास ‘ मेड इन चाइना’ फोन होता है. अरे किस दुनिया में रहते हैं ये लोग. इनको अपने देश की उपलब्धि न देखने की बीमारी है. आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है.’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता ‘‘घर पर बैठे’’ हैं और उनका बाहर निकलने का भी मन नहीं करता. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोगों को यह नहीं पता कि वह लोगों से क्या कहेंगे. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने उनके झूठे वादे टिक नहीं सकते.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार और लूट को रोकने के लिए है.’’

मोदी ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि कांग्रेस जहां भी (सत्ता में) आती है, वह वहां विनाश लाती है.’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).